अखिलेश के चुनाव लड़ने पर फैसला पार्टी करेगी: राजेन्द्र चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुये पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने साफ किया कि प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया जारी है। जल्द ही अखिलेश के चुनाव लड़ने के बारे में फैसला सार्वजनिक कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि एक साक्षात्कार …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुये पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने साफ किया कि प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया जारी है। जल्द ही अखिलेश के चुनाव लड़ने के बारे में फैसला सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि एक साक्षात्कार के हवाले से मीडिया रिपोर्टर में कहा गया था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बारे में सपा प्रवक्ता ने सोमवार को कहा “ जहां तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव का प्रश्न है, सपा इसका अंतिम निर्णय लेगी और जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी।

उत्तर प्रदेश में सपा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी प्रत्याशियों के आवेदन की छानबीन की जा रही है। स्क्रूटनिंग के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार की जायेगी। वहीं, सपा अध्यक्ष के बारे में भी चुनाव लड़ने के बारे में जल्द ही निर्णय हो जायेगा।

संबंधित समाचार