आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ इस दिन बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
मुंबई। आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म डॉक्टर जी की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। आयुष्मान एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए फैंस के दिलों को जीतने आ रहे हैं। ये फिल्म लंबे समय से खबरों का हिस्सा बनी हुई है। इसी बीच अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। आयुष्मान ने …
मुंबई। आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म डॉक्टर जी की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। आयुष्मान एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए फैंस के दिलों को जीतने आ रहे हैं। ये फिल्म लंबे समय से खबरों का हिस्सा बनी हुई है। इसी बीच अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। आयुष्मान और रकुलप्रीत के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आयुष्मान खुराना फिल्म में डॉक्टर उदय गुप्ता का रोल निभाएंगे। वहीं, रकुल प्रीत सिंह उनकी सीनियर डॉक्टर फातिमा का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप कर रहे हैं। यह एक कैंपस कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी।
