पीलीभीत: 25 बीघा जमीन के लिए बहनोई ने कराई थी महेंद्र पाल की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ससुराल की पच्चीस बीघा जमीन के लालच में महेंद्रपाल की हत्या उसके बहनोई ने ही अपने साथी से कराई थी। शव की शिनाख्त के बाद सुरागरसी में जुटी जहानाबाद पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि बहनोई अभी हत्थे नहीं चढ़ सका है। उसकी …

पीलीभीत, अमृत विचार। ससुराल की पच्चीस बीघा जमीन के लालच में महेंद्रपाल की हत्या उसके बहनोई ने ही अपने साथी से कराई थी। शव की शिनाख्त के बाद सुरागरसी में जुटी जहानाबाद पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि बहनोई अभी हत्थे नहीं चढ़ सका है। उसकी धरपकड़ को एक टीम लगाई गई है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र में ऐमी गांव को जाने वाले मार्ग पर 23 अक्टूबर को एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। 29 अक्टूबर को शव की शिनाख्त क्योलड़िया बरेली के गांव कुईयां रामपुर निवासी महेंद्र पाल पुत्र सुखलाल के रूप में हुई थी।पिता की तहरीर पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।जहानाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने सुरागरसी की और आखिरकार हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिल गई।

पुलिस ने इस मामले में भुता बरेली के गांव रसूला निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र मदनलाल को सोमवार को जेल भेज दिया। मृतक का बहनोई भुता बरेली के गांव कउआ खेड़ा निवासी गुड्डू उर्फ मनोज कुमार फरार है। इंस्पेक्टर जहानाबाद केके वर्मा ने बताया कि फरार आरोपी बहनोई गुड्डू अपनी ससुराल की 25 बीघा जमीन बिकवाने का दबाव बना रहा था। मगर, मृतक उसका लगातार विरोध कर रहा था।इसी रंजिश में उसने अपने साथी वीरेंद्र से महेंद्र पाल की हत्या करा दी थी। एक आरोपी जेल भेज दिया है। बहनोई को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार