बरेली: विद्या भवन की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
बरेली, अमृत विचार। विद्या भवन की टीम ने श्रीराम मूर्ति मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। एसआरएमएस कालेज आफ इंजीनियरिंग के क्रिकेट ग्राउंट पर खेले गए फाइनल मैच में विद्या भवन ने मिशन अकादमी के दिए गए 87 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर …
बरेली, अमृत विचार। विद्या भवन की टीम ने श्रीराम मूर्ति मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। एसआरएमएस कालेज आफ इंजीनियरिंग के क्रिकेट ग्राउंट पर खेले गए फाइनल मैच में विद्या भवन ने मिशन अकादमी के दिए गए 87 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर 10 विकेट से जीत हासिल की। विद्याभवन के सिद्धार्थ पाल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। जिसमें असद नदफ को मैन आफ द टूर्नामेंट चुना गया और मोहम्मद आरिश बेस्ट बालर बने। विद्याभवन के सिद्धार्थ गौतम को टूर्नामेंट का बेस्ट बैट्समैन चुना गया। मालूम हो कि वर्ष 2018 में भी विद्या भवन ने श्रीराममूर्ति मैमोरियल इंटर स्कूल टूर्नामेंट जीता था।
श्री राममूर्ति मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को विद्या भवन और मिशन अकादमी के बीच खेला गया। विद्या भवन के कप्तान अनंतवीर और मिशन अकादमी के कप्तान मो. आरिश के बीच टास हुआ। विद्या भवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मिशन अकादमी की टीम 20 ओवर में 87 रन पर आल आउट हो गई। विद्या भवन की ओर से गेंदबाजी में सौरभ कुमार ने तीन विकेट और दक्ष चंदेल ने दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी को उतरे विद्या भवन के सलामी बल्लेबाज सिद्धार्थ गौतम ने 40 और सिद्धार्थ पाल ने 41 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई।
पुरस्कार वितरण समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन और चीफ गेस्ट देवमूर्ति ने विजेता टीम को ट्राफी सौंपी। साथ ही उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, बरेली क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सरफराज वली खां, बीसीए सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना, डीन प्रभाकर गुप्ता, मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा. एसबी गुप्ता, टूर्नामेंट सेक्रेटरी इंजीनियर सोवन मोहंती, कोच शंकर पाल सिंह, मनीष और कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। टूर्नामेंट में मो. फैजान, राजीव सैनी, यूसुफ अंसारी और अजय गुप्ता ने अम्पायरिंग की।
