दिवाली 2021: वायु प्रदूषण के खिलाफ चलाया गया अभियान, लोगों से की गई यह खास अपील…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदूषण की भयावहता को देखते हुए इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया ने राजधानी में चलाए जा रहे वायु प्रदूषण के खिलाफ अभियान को सेन्ट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ और लखनऊ बार एसोसिएशन ने अभियान का समर्थन किया है। इस दौरान सभी से अपील किया जा रहा है कि की “दीये से दीपावली मनाएं और पटाखों से दूरी …

लखनऊ। प्रदूषण की भयावहता को देखते हुए इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया ने राजधानी में चलाए जा रहे वायु प्रदूषण के खिलाफ अभियान को सेन्ट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ और लखनऊ बार एसोसिएशन ने अभियान का समर्थन किया है। इस दौरान सभी से अपील किया जा रहा है कि की “दीये से दीपावली मनाएं और पटाखों से दूरी बनाएं”।

सेन्ट्रल बार के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ‘मंटू’ ने कहा कि हम सभी को दीपावली जैसे पावन पर्व के महत्व को समझना चाहिए। दीपावली खुशियां मनाने का त्योहार है। पटाखा जलाने से खुशियां नहीं बल्कि बीमारी फैलती हैं, इसलिए हम सभी का दायित्व बनता हैं की वायु प्रदूषण को रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाए। वहीं लखनऊ बार के उपाध्यक्ष आदेश यादव ने कहा की सभी लोग कोरोना के साथ ही प्रदूषण की भयावहता को भी समझे। दीपावली ऐसा त्योहार है, जो हमें समाज में एक-दूसरे से जोड़ता है। हम आपस में उपहार बांटते है।

संबंधित समाचार