राजधानी में डेंगू का प्रकोप जारी, एक दिन में मिले 34 मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  राजधानी में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बन रही। रोकथाम के लिए किए जा रहे सारे प्रयास विफल होते दिख रहें है। सोमवार को जनपद के रेडक्रास, अलीगंज, काकोरी, सिलवर जुबली, टूडियागंज, मलिहाबाद, इन्दिरानगर, चिनहट, एन.के. रोड, आलमबाग, आदि क्षेत्र से  कुल 34 डेंगू के …

लखनऊ।  राजधानी में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बन रही। रोकथाम के लिए किए जा रहे सारे प्रयास विफल होते दिख रहें है। सोमवार को जनपद के रेडक्रास, अलीगंज, काकोरी, सिलवर जुबली, टूडियागंज, मलिहाबाद, इन्दिरानगर, चिनहट, एन.के. रोड, आलमबाग, आदि क्षेत्र से  कुल 34 डेंगू के मरीज मिले।

नगर मलेरिया इकाई और जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा बाबू बनारसी दास, इस्माइलगंज, ऐशबाग, शारदानगर, राजाजीपुरम, मल्लाही टोला, त्रिवेणीनगर वार्ड के आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। 3472 घरों की स्थितियों का परिक्षण में 12 घरों में मच्छरजनित स्थिति पाएं जाने पर नोटिस जारी की गई।

संबंधित समाचार