मुरादाबाद : कमिश्नर और डीआईजी ने किया यातायात माह का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार से यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन के टीन शेड सभा स्थल पर इस दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी शलभ माथुर ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार से यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन के टीन शेड सभा स्थल पर इस दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी शलभ माथुर ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया।

कमिश्नर ने कहा कि सड़क को सड़क ही रहने दो। सड़क का इस्तेमान किसी अन्य काम कर लिया न करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने के लिए कुछ यातायात नियम बनाये गए है। उसका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों को समझना होगा कि सड़क चलने के लिए है न कि अन्य कार्य के लिए। इसलिए यातायात के नियमों का पालन करते हुए उसका उपयोग केवल आवागमन के लिए करें।

डीएम शैलेन्द्र सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए ट्रैफिक नियमो के पालन पर जोर दिया। एसपी ट्रैफक अशोक कुमार ने यातायात माह में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यातायात माह में जागरूकता के कार्यक्रम के साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। सभा के बाद जागरूकता रैली को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली पुलिस लाइन से पंचायत भवन तक निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन एएसपी अनिल कुमार और आभार ज्ञापन एएसपी सागर जैन ने किया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, डीआईओएस, सीओ सिविल लाइन इंदु सिद्धार्थ, सीओ डॉ गणेश कुमार, आरआई इंद्रवीर सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज के शिक्षक और छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार