सपा से निष्कासित विधायक सुभाष पासी भाजपा में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल की गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने से चंद घंटे पहले ही पासी को सपा ने निष्कासित किया था। बता दें कि गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल की गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने से चंद घंटे पहले ही पासी को सपा ने निष्कासित किया था।

बता दें कि गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक पासी और उनकी पत्नी रीना पासी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उल्लेखनीय है कि पासी के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट सियासी गलियारों में तेज होते ही सपा नेतृत्व ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा कर दी।

ट्विटर पर सपा ने उनके निष्कासन की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि, ‘‘गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से सपा विधायक सुभाष पासी जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है। हाल ही में सीतापुर से भाजपा के विधायक राकेश राठौर के अलावा बसपा के छह निष्कासित विधायकों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

संबंधित समाचार