कुशीनगर: वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव पैकौली बावन में वांरटी को पकड़ने गये पुलिस टीम पर परिजनों ने दुर्व्यवहार के साथ पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन में वारंटी मनोज पासवान को हल्का उपनिरीक्षक गौरव …

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव पैकौली बावन में वांरटी को पकड़ने गये पुलिस टीम पर परिजनों ने दुर्व्यवहार के साथ पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन में वारंटी मनोज पासवान को हल्का उपनिरीक्षक गौरव कुमार वर्मा मय टीम गिरफ्तार करने पहुंचे, वांछित के दरवाजे पर पहुंचते ही उसके परिजन पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही लाठी डंडा के साथ निकल पड़े और पुलिस टीम पर पत्थार करने लगे।

पुलिस टीम पीछे हट गयी और थाने पर इस घटनाक्रम की जानकारी दी, जानकारी मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक वांछित फरार हो गये, पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वाली पूर्व ग्राम प्रधान फूलपत्ती देवी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उपरोक्त मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार