मुरादाबाद : फर्जी कंपनी के नाम पर हड़पी दो लाख रकम, पीड़ित ने खटखटाया एसएसपी का दरवाजा
मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्जी कंपनी के नाम पर ग्रामीण से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद कंपनी बंद कर दी और दूसरे नाम से कंपनी बना ली। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब सोमवार को पीड़ित दोबारा एसएसपी कार्यालय पहुंचा। लेकिन उनकी कप्तान से मुलाकात नहीं …
मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्जी कंपनी के नाम पर ग्रामीण से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद कंपनी बंद कर दी और दूसरे नाम से कंपनी बना ली। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब सोमवार को पीड़ित दोबारा एसएसपी कार्यालय पहुंचा। लेकिन उनकी कप्तान से मुलाकात नहीं हो सकी।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव सेरुवा धर्मपुर निवासी धर्मवीर ने बताया कि छजलैट थानाक्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी रूपकिशोर ने आरसीएफ जीवन निधि कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड के नाम से एक बीमा कंपनी चला रखी थी। उसने रकम दोगुनी करने का लालच देकर धर्मवीर से दो लाख रुपये ले लिए। बाद में कंपनी बंद करके अगल नाम से दूसरी कंपनी बना ली। आरोप है कि रूप किशोर ने उसे बताया था कि कंपनी भारत सरकार की है।
आरोपी ने लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर प्रेम नगर निवासी उमेश से 20 हजार तथा मऊ के कई ग्रामीणों से मोटी रकम हड़प ली। आरोपी ने रामगंगा विहार में कंपनी का दफ्तर भी खोल रखा है। धर्मवीर के अनुसार उसने 29 सितंबर को इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ ही 107/16 की कार्रवाई कर दी। जबकि उसने इस मामले में कभी कोई झगड़ा ही नहीं किया।
एसएसपी के आदेश के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से अपने खिलाफ की गई 107/16 की कार्रवाई को समाप्त कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित शिकायत लेकर सोमवार को दूसरी बार एसएसपी आफिस पहुंचा। मगर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते पीड़ित की एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।
