बरेली: रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही थी चोरी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रोशनलाल और ठेकेदार समेत पांच लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल आरपीएफ और क्राइम ब्रांच ने इज्जतनगर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रोशन लाल जयसवाल, ठेकेदार हिम्मत सिंह समेत कुल पांच लोगों को रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरपीएफ को छापेमारी में रेलवे की तमाम संपत्ति और करीब 50 हजार रुपए नकद बरामद भी हुआ …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल आरपीएफ और क्राइम ब्रांच ने इज्जतनगर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रोशन लाल जयसवाल, ठेकेदार हिम्मत सिंह समेत कुल पांच लोगों को रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरपीएफ को छापेमारी में रेलवे की तमाम संपत्ति और करीब 50 हजार रुपए नकद बरामद भी हुआ है। आरपीएफ ने पांचो आरोपियों पर रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ऑनलाइन टेंडर को मैनुअल तरीके से करते थे तैयार
दरअसल, इज्जतनगर का सीनियर सेक्शन इंजीनियर रोशन लाल जयसवाल इज्जत नगर स्टेशन बिल्डिंग और रेलवे अस्पताल एवं कॉलोनी का काम देखता था। आरपीएफ की पूछताछ में सीनियर सेक्शन इंजीनियर रोशन लाल ने बताया कि वह रेलवे ठेकेदार हिम्मत सिंह और अन्य रेल अधिकारियों की मिलीभगत से रेलवे बोर्ड के नियमों को दरकिनार कर लाखों के टेंडर ऑनलाइन के स्थान पर मैनुअल तरीके से करा कर रेलवे बिल्डिंग ईट रोड़ा का ठेका मनमाने दामों पर हथिया लेते थे। यह काम वह काफी लंबे समय से कर रहे थे। आरपीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले से जुड़े और भी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

छापेमारी में बरामद हुई यह चीजें
बरेली सिटी आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश कुमार मीणा ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि इन लोगों ने चोरी का सामान कई कवाड़ियों को बेचा है साथ ही अन्य जगहों पर छिपाकर भी रखा है। जिसके बाद टीम ने छापेमारी शुरू की तो रेलवे आवासों में लगी रेल लाइन, गार्डर, सरिया, एंगल, पानी टंकी, खिड़की, दरवाजे, वाटर सप्लाई पाइप, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद कर लिया। इसी के साथ सोनू कवाड़ी के यहां से 41 रेल लाइन, 20 गार्डर, 4 लोहे की पाइप, समेत कई क्वेंटल सरिया की बरामदगी की।

यह लोग हुए गिरफ्तार
आरपीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम ने नवाबगंज के रहने वाले मुख्य कांट्रेक्टर हिम्मत सिंह, सिथरा के रहने वाला उसका सहयोगी नरेंद्र पाल, हाफिजगंज का रहने वाला चिरौजीलाल, बरेली के बरखापुर का रहने वाला कवाड़ी सोनू कश्यप और सीनियर सेक्शन इंजीनियर रोशनलाल जयसवाल को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: आज से 11 नवंबर तक रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद, अतिरिक्त ड्यूटी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

 

संबंधित समाचार