अमरोहा : धनतेरस पर बाजार में हुई खरीदारी, पुलिस ने ई-रिक्शा पर लगाई नो एंट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। धनतेरस पर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में भीड़ लगी रही। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने बाजार में ई-रिक्शा की नो एंट्री पर रोक लगा रखी है। टीपीनगर से लेकर अतरासी चौराहे तक जाम की …

अमरोहा, अमृत विचार। धनतेरस पर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में भीड़ लगी रही। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने बाजार में ई-रिक्शा की नो एंट्री पर रोक लगा रखी है। टीपीनगर से लेकर अतरासी चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही।

मंगलवार को धनतेरस का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से बाजार सजकर तैयार हो गए। धनतेरस पर झाडू और दूसरे सामानों की खरीदारी को अच्छा माना जाता है। हालांकि बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है, लेकिन इस बार धनतेरस होने की वजह से बाजार पूरी तरह से खुला रहा।

पुलिस ने कोट चौराहे से बाजार में ई रिक्शा के जाने पर रोक लगा दी थी। सर्राफ बाजार और बर्तन बाजार में लोगों ने खूब सामान खरीदा। बर्तनों की दुकानों पर तो भीड़ लगी रही। महिलाओं ने बड़ी संख्या में बाजार में सामान की खरीदारी की। किसी ने चांदी के गणेश लक्ष्मी,तो किसी ने चांदी का सिक्का खरीदा। चार नवंबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा।

संबंधित समाचार