लखनऊ: प्राविधिक बिजली कर्मियों ने शक्ति भवन के सामने किया प्रदर्शन, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मांगों को पूरा न किये जाने के विरोध में ऊर्जा निगमों के प्राविधिक कर्मचारियों ने मंगलवार को शक्ति भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार …

लखनऊ। मांगों को पूरा न किये जाने के विरोध में ऊर्जा निगमों के प्राविधिक कर्मचारियों ने मंगलवार को शक्ति भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चार दिवसीय अनशन शुरू किया गया, साथ ही, प्रबंधन की तरफ से उपेक्षा बरते जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में संघ द्वारा प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन ऊर्जा मंत्री के हस्तक्षेप व संवर्ग की समस्याओं के शीघ्र समाधान किये जाने के आश्वासन वापस ले लिया गया था परं ऊर्जा प्रबधन की हठधर्मिता व संवर्ग के प्रति घोर उदासीनता के कारण तकनीकी कर्मचारियों में अत्यंत रोष व्याप्त हो गया है।

संघ के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद वसीम ने बताया कि दीपावली पर्व के दिन भी अनशन के बाद शक्ति भवन मुख्यालय पर 1001 दीप प्रज्वलित कर ऊर्जा प्रबन्धन के अंधकार रूपी अहंकार को समाप्त करने की कामना की जाएगी। अगर शीघ्र ही ऊर्जा प्रबंधन द्वारा अपनी हठधर्मिता छोड़कर पूर्व में बनी सहमति के अनुसार परिणामी आदेश जारी नहीं किये जाते हैं तो आठ व नौ व नवंबर को शक्ति भवन का दो दिवसीय घेराव किया जायेगा। अनशन कार्यक्रम में डीके मिश्र, बृजेश कुमार त्रिपाठी, दीपक चक्रवर्ती, मो.वसीम, धवन पाल, चंचल तिवारी, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार