संभल : असमोली में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। असमोली क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक ओर युवक की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई। उसका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। दूसरी ओर बहजोई के किसौली गांव में भी डेंगू के चलते युवक ने दम तोड़ दिया। पैथौलॉजी …

संभल,अमृत विचार। असमोली क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक ओर युवक की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई। उसका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। दूसरी ओर बहजोई के किसौली गांव में भी डेंगू के चलते युवक ने दम तोड़ दिया। पैथौलॉजी लैब पर जांच करा रहे सैकड़ों लोगों में डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है। इससे लोगों में भय बना हुआ है।

क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी परसुराम निवासी राकेश कुमार (34) पुत्र शेर सिंह का गांव में ही ईंट भट्ठा है। पांच दिन पहले उसका स्वास्थ्य खराब हुआ था। उसने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। सुधार न होने पर अच्छे उपचार के लिए परिजन उसे मुरादाबाद लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां भी सुधार न होने पर दोबारा उसे मुरादाबाद ले आया गया। मंगलवार को देर रात उसने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इसके अलावा गांव के तमाम लोग डेंगू की चपेट में हैं, जिनका उपचार नगर, कस्बे व गांवों में ही झोलाछापों के यहां चल रहा है। इसके अलावा बहजोई क्षेत्र के गांव किसौली में रनवीर सिंह का बेटा रमन यादव (24) खेती-बाड़ी का काम करता था। चार दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी। पहले स्वजनों ने बहजोई में निजी चिकित्सक को दिखाया।

तेज बुखार होने पर चिकित्सक ने टेस्ट कराया तो रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण मिले। इसके बाद स्वजन अच्छे उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। वहां अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई। ओबरी, मतावली पट्टी जग्गू के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मच्छर से बचाव के लिए दवा का छिड़काव व फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है

संबंधित समाचार