संभल : पुलिस पर पथराव में सात नामजद सहित 32 पर रिपोर्ट
संभल, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलम सराय देहात में सोमवार की देर रात पुलिस पर पथराव करने वाले सात नामजद समेत 32 जुआरियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश में देर रात में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन, कोई हत्थे नहीं चढ़ संभल कोतवाली …
संभल, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलम सराय देहात में सोमवार की देर रात पुलिस पर पथराव करने वाले सात नामजद समेत 32 जुआरियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश में देर रात में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन, कोई हत्थे नहीं चढ़ संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलम सराय देहात में शिव मंदिर के निकट सोमवार रात्रि करीब साढ़े 9 बजे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।
मुखबिर की सूचना के बाद पीआरवी डायल 112 पुलिस व स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर जुआरी भाग गए। पुलिस ने कई स्थानों पर उन्हें पकड़ने के लिए मशक्कत की लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। बाद में जब पुलिस टीम की गाड़ी वापिस लौटने लगी तो कुछ लोग आ गए। उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूटा। हालांकि किसी पुलिसकर्मी के चोट नहीं आई थी।
पुलिस के आला अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को नामजद करते हुए कुल 32 लोगों के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करना, मारपीट का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि इस मामले में मंडी किशनदास सराय निवासी मोहल्ला आलम सराय देहात निवासी धर्मवीर पुत्र यादराम, लेखराज पुत्र लालमन, राधे पुत्र थान सिंह, दीपक पुत्र मान सिह, हरिओम पुत्र रामसरन, सुरेश पुत्र वेदराम, अजय पुत्र मान सिंह व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
