सीतापुर: महिला को दबंगों ने पीटा, वीडियो वायरल, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की दबंगों ने पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में महिला चीख रही है और दबंग उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। महिला को इलाज …

सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की दबंगों ने पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में महिला चीख रही है और दबंग उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को अटरिया इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ दबंग एक महिला को बुरी तरह पीट रहे हैं। महिला बचा में चीख रही है। सूत्र बताते हैं कि अटरिया इलाके के बौनाभारी गांव का यह मामला है। यहां की सरिता ने बताया कि उसकी मां फूलमती को गांव के ही हेमंत, कमलेश आदि ने पीटा है।

मामला जानकारी में आने पर यूपी डायल 112 टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने जख्मी महिला को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया। वहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया है। इस बारे में एसओ अटरिया अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार