कानपुर: नकली घी व सरसों का तेल सीज, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल
कानपुर। मंगलवार को खाद्य विभाग की छापेमारी में हानिकारक सरसों का तेल और देशी घी पकड़ा गया। दीवाली के त्योहार में नकली खाद्य पदार्थ खपाने की तैयारी थी। कई खाद्य प्रतिष्ठानों में छापा मारकर 14 किलो घी और 31 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। खाद्य पदार्थों के 22 सैंपल कलेक्ट कर जांच के …
कानपुर। मंगलवार को खाद्य विभाग की छापेमारी में हानिकारक सरसों का तेल और देशी घी पकड़ा गया। दीवाली के त्योहार में नकली खाद्य पदार्थ खपाने की तैयारी थी। कई खाद्य प्रतिष्ठानों में छापा मारकर 14 किलो घी और 31 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। खाद्य पदार्थों के 22 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को शहर में विभाग की कई टीमों ने छापेमारी की। फजलगंज, बिधनू, बिठूर, गीता नगरस समेत 1 दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर किशमिश, तिल, सरसों का तेल, खोया, बूंदी, बेसन, गट्टा, चाय की पत्ती, मस्टर्ड आयल नकली पाए जाने की आशंका पर सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी सैंपल को आगरा लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दीवाली के मौके पर बड़ी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थ मार्केट में बेचने की
तैयारी रहती है।
