कानपुर: पटाखा कारोबारियों को लाइसेंस हुए जारी, देसी बम बेचने पर होगी एफआईआर
कानपुर। मंगलवार से पटाखा बाजार सजकर बिक्री के लिए तैयार हो गए। पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद पहली पुलिस द्वारा जांच के बाद पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। कानपुर में इस बार पटाखा का थोक बाजार जाजमऊ के अकील कंपाउंड में लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स ही बिक्री की …
कानपुर। मंगलवार से पटाखा बाजार सजकर बिक्री के लिए तैयार हो गए। पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद पहली पुलिस द्वारा जांच के बाद पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। कानपुर में इस बार पटाखा का थोक बाजार जाजमऊ के अकील कंपाउंड में लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स ही बिक्री की अनुमति है। देशी बम बेचने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी।
किदवई नगर पटाखा बाजार, गोविंद नगर रामलीला मैदान समेत अन्य स्थानों पर पटाखा बाजार सज गया है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स ही बेचने की परमीशन दी गई है। इस बार पटाखा दुकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी होगी। देशी बम, तेज आवाज वाले मिर्ची बम, वायु प्रदूषण फैलाने वाले देशी अनार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
किदवई नगर के आयुर्वेदिक पार्क में 40 दुकानदारों को पटाखा बिक्री की अनुमति दी गई है। इसी तरह गोविंद नगर के रामलीला मैदान, दबौली दुर्गा मंदिर, शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क समेत पुलिस कमिश्नरेट में आने वाले नगर के रामलीला मैदान, दबौली दुर्गा मंदिर, शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क समेत पुलिस कमिश्नरेट में आने वाले 32 स्थानों पर पटाखा बाजार सजेगा। जहां दुकानदार सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री कर पाएंगे।
आपराधिक मुकदमा होने पर लाइसेंस निरस्त नोडल आफिसर एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि थोक पटाखा बिक्री के लिए 18 आवेदन आए थे। इसमें से एक व्यापारी अंजुमन नैय्यर के ऊपर ग्वालटोली थाने में एफआईआर दर्ज थी, इसलिए लाइसेंस आवेदन निरस्त कर दिया गया है। सभी 17 कारोबारियों को लाइसेंस रिसीव करा दिए गए हैं। 225 फुटकर व्यापारियों को लाइसेंस जारी हुए हैं।
