लखनऊ: धनतेरस पर खूब बरसा धन, 2100 करोड़ के पार व्यापार
लखनऊ। बाजारों में देर रात तक पैर रखने को जगह नहीं मिली। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार शाम को गुलजार हो उठे और बर्तनों की खनक तो सुबह से ही सुनने को मिलने लगी। धनतेरस के दिन राजधानी के सभी बाजार सुबह से लेकर देत तक गुलजार रहे। दिन भर शुभ मुहूर्त होने के कारण ग्राहकों ने दिल …
लखनऊ। बाजारों में देर रात तक पैर रखने को जगह नहीं मिली। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार शाम को गुलजार हो उठे और बर्तनों की खनक तो सुबह से ही सुनने को मिलने लगी। धनतेरस के दिन राजधानी के सभी बाजार सुबह से लेकर देत तक गुलजार रहे। दिन भर शुभ मुहूर्त होने के कारण ग्राहकों ने दिल खोलकर खरीदारी की। आलम यह रहा कि दोपहर तक हुई बिक्री में ही पिछले साल का आंकड़ा पीछे छूट गया। यह हाल तब था जब अधिकांश जगह बुकिंग पहले से थी। लोगों ने सिर्फ शुभ मुहूर्त में अपने सामान शोरूमों से उठाए। दुकानदारों को एक मिनट भी आराम का मौका नहीं मिला।
1.सराफा बाजार-800 करोड़ का कारोबार
बाजारों में सबसे अधिक भीड़ सराफा की दुकानों पर देखने को मिली। चौक हो या गोल मार्केट हर जगह खरीदादारों का तातां लगा रहा। छोटी दुकानों पर भी ग्राहकों का मेला लगा रहा। सोने का सबसे महंगा सेट 90 लाख का बिका है, वहीं महानगर में 30 लाख का डायमंड सेट भी खरीदा गया। आठ-नौ लाख के डायमंड सेट की डिमांड दिखी। हल्के वजन वाले आभूषण के साथ ही पारम्परिक डिजाइन वाले हार भी लोगो की पंसद बने रहे।

2. वाहन बाजार-650 करोड़ का कारोबार
इस बार धनेतरस पर एक करोड़ 66 लाख रुपये की बीएमडब्मलू की लग्जरी कार की बिक्री हुई। इसका आरटीओ कार्यालय में अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इसी तरह से 83 लाख की रेंज रोवर भी बिकी दो पहिया और कारों के अलावा ट्रैक्टर, ट्राली, ई रिक्शा, ट्रक की भी बिक्री हुई। धनतेरस पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री एक हजार तक पहुंचने का अनुमान है। एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि वाहनों का रजिस्ट्रेशन दीपावली के बाद तक चलेगा। चार पहिया वाहनों की कमी भी बाजार में देखने को मिली। हालांकि लाेगों ने वाहनों की बुकिंग खूब कराई।
3. बर्तन बाजार- 150 करोड़ का कारोबार
बर्तन बाजार में भीड़ सुबह से शुरू होकर देर रात तक देखने को मिली। इंदिरानगर और गोमतीनगर में रोड तक सजी दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। यहियागज बर्तन बजार में सबसे अधिक भीड़ रही। बर्तन व्यापारियों ने दुकानों में रात दस बजे तक विशेष छूट दे रखी थी। घरों में प्रयोग होने वाले साधारण बर्तनों चांदी की तरह दिखने वाले बर्तनों सबसे अधिक मांग रही। इंडक्शन और ओवन भी खूब बिका। पूजा के लिए प्रयोग होने वाले बर्तन भी हाथों हाथ बिके। साधारण बर्तनों में चम्मच डिजाइनर कटोरी गिलास, टिफिन पूजा की थालियों के साथ ही डिनर सेट भी खूब बिका।
4. कपड़ा बाजार-50 करोड़ का कारोबार
ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई। भूतनाथ, गणेशगंज, हजरतगंज, अमीनाबाद समेत राजधानी के विभिन्न इलाकों में खुले कपड़ों दुकानों तक में लोग देर शाम तक खरीदारी करते रहे। डिजाइनर इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाले कपड़ों के साथ ही शर्ट, कुर्ता, लहंगा, सूट खूब बिके।
5. मिठाई और मेवे की बिक्री-30 करोड़ का कारोबार
मिठाई और मेवे की बिक्री भी खूब देखने को मिली। इस बार सूखे मेवे वाले बंद डिब्बे हाथों-हाथ बिके।10 हजार से लेकर ढाई लाख तक मेवे से बने गिफ्ट हैम्पर्स भी खरीदे गए।
6. इलेक्ट्रॉनिक्स सामान- 400 करोड़ का कारोबार
ऑनलाइन शॉपिंग के बाद भी राजधानी के इलेक्ट्रानिक्स बजार में भीड़ कम नहीं हुई। मोबाइल और एलईडी टीवी की डिमांड सबसे अधिक रही। 25 हजार से लेकर 50 हजार तक के मोबाइल खरीदने वालों की लाइन लगी रही। श्रीराम टॉवर मै तो व्यापारियों ने सुबह से ही दुकानें खोल दी थी। देर रात तक यहां लोग मोबाइल खरीदते दिखाई पड़े। दस हजार से लेकर एक लाख तक के टीवी भी खूब बिके। इसके अलावा गीजर, वॉटर प्यूरी फायर, आयरन, रूम हीटर की भी जमकर खरीदारी हुई। नाजा मार्केट में कम्प्यूटर और लैपटॉप की बिक्री भी जोरों पर रही।
फर्नीचर, सजावट का सामाना और पटाखा -50 करोड़ का बाजार
फर्नीचर के साथ घरों में सजावट के लिए प्रयोग किए जाने वाले सामानों की डिमांड खूब रही। डाइनिंग टेबल से लेकर सोफा सेट की भी खरीदारी की गई। सजावटी सामानों में आने प्लास्टिक के फूलों की बनी लड़ियों की बेलों से लेकर मंदिरों को सजाने वाले सभी सामान खूब बिके। पटाखा की बिक्री भी जमकर हुई।
