बरेली: प्रेमिका को दिवाली की खरीदारी कराने पहुंचा चोर, पुलिस ने दबोचा
बरेली, अमृत विचार। व्यापारी के घर चोरी करने के बाद पंखिया गैंग के सदस्य फरार चल रहे थे। इज्जतनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने चोरी में शामिल एक चोर को बाजार में खरीददारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम …
बरेली, अमृत विचार। व्यापारी के घर चोरी करने के बाद पंखिया गैंग के सदस्य फरार चल रहे थे। इज्जतनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने चोरी में शामिल एक चोर को बाजार में खरीददारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम बताया है।
पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। उसके साथी की लोकेशन आगरा की मिली है। आशापुरम स्थित सेंट्रल स्टेट कालोनी के रहने वाले व्यापारी नवीन कुमार खंडेलवाल के घर 27 अक्टूबर को चोरी हुई थी। सोमवार को इज्जतनगर पुलिस ने क्षेत्र के ही एक बाजार से एक चोर को गिरफ्तार किया।
असल में चोर अपनी प्रेमिका को दिवाली की खरीददारी कराने के लिए पहुंचा हुआ था। पुलिस को देखते ही चोर ने मौके से दौड़ लगा दी, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।
