बरेली: अब विलंब शुल्क से परास्नातक में होंगे पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण के लिए अब छात्रों को 400 रुपये विलंब शुल्क चुकाना होगा। विश्वविद्यालय ने 100 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ पंजीकरण की 2 नवंबर तिथि निर्धारित की थी। विश्वविद्यालय ने दो बार बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की तिथि पहले बढ़ाई थी। मंगलवार शाम 5 …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश पंजीकरण के लिए अब छात्रों को 400 रुपये विलंब शुल्क चुकाना होगा। विश्वविद्यालय ने 100 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ पंजीकरण की 2 नवंबर तिथि निर्धारित की थी। विश्वविद्यालय ने दो बार बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की तिथि पहले बढ़ाई थी। मंगलवार शाम 5 बजे तक 29723 छात्रों के पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर हो चुके थे। हालांकि, अभी तक 22193 ने ही पंजीकरण शुल्क जमा किया है।

इससे साफ है कि अभी 7570 छात्रों का पंजीकरण शुल्क जमा नहीं हुआ है। दूसरी तरफ स्नातक में 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण 27 अक्टूबर को बंद हो चुके हैं। स्नातक में 1 लाख 74 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं जिससे कई साल का रिकार्ड टूटा है। इनमें से 160485 का ही पंजीकरण शुल्क जमा हुआ है। बार-बार तिथि बढ़ाने के बावजूद 14 हजार छात्रों का पंजीकरण शुल्क जमा नहीं हुआ है।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में कला संकाय में 1158 व विज्ञान संकाय में 1291 पंजीकरण हुए हैं। इसके अलावा बीएलएड में 1412 पंजीकरण हुए हैं। परास्नातक में एमए में सबसे ज्यादा 10403 पंजीकरण हुए। इसके अलावा एमएससी में 6435 और एमकॉम में 2435 पंजीकरण हुए हैं।

संबंधित समाचार