आज से शुरू होगा फ्री राशन वितरण, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा यह फायदा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दीपावली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवंबर के खाद्यान्न वितरण चक्र को पांच की बजाय 1 नवंबर से शुरू करने का निर्णय किया है। अंत्योदय कार्डधारकों को दिसंबर में मिलने वाली चीनी का वितरण भी 3 नवंबर से शुरू होगा। आयुक्त खाद्य एवं …

लखनऊ। दीपावली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवंबर के खाद्यान्न वितरण चक्र को पांच की बजाय 1 नवंबर से शुरू करने का निर्णय किया है। अंत्योदय कार्डधारकों को दिसंबर में मिलने वाली चीनी का वितरण भी 3 नवंबर से शुरू होगा। आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरभ बाबू की ओर से सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

महीने की 5 से 15 तारीख तक अनाज वितरण होता है। इस बार दीपावली को देखते हुए नवंबर में योजना के तहत अनाज वितरण को 2 दिन पहले यानी 3 नवंबर से ही शुरू करने का निर्णय हुआ है। प्रदेश के सभी पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को 3 से 15 नवंबर तक की समयावधि में प्रति यूनिट 5 किलोग्राम गेहूं मुफ्त दिया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को यह चीनी 18 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। चीनी वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी। अंत्योदय कार्डधारक अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी ले पाएंगे।

संबंधित समाचार