दिग्विजय ने कहा- आइये कांग्रेस के साथ, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी 31 मार्च तक चलने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए लोगों से कांग्रेस का सदस्य बनने का अनुरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है कि आइए कांग्रेस के साथ, महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, देश में फैल …

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी 31 मार्च तक चलने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए लोगों से कांग्रेस का सदस्य बनने का अनुरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है कि आइए कांग्रेस के साथ, महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, देश में फैल रही नफरत व हिंसा के खिलाफ, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ, 31 मार्च तक कांग्रेस के सदस्यता अभियान में जुड़िए और कांग्रेस का सदस्य बनिए। प्रदेश कांग्रेस की ओर से हाल ही में पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है।

यह भी पढ़े-

भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा, 24 घंटे में 11903 केस, 311 मरीजाें की मौत

संबंधित समाचार