बेटे को नदी में धक्का देकर मार डाला, कहा पत्नी के अवैध संबंधों में हुआ था पैदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरत। गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने 12 साल के अपने बेटे को कथित रूप से नदी में धकेल कर मार डाला। जिसके बाद उसने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को बताया कि उसका बेटा सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की …

सूरत। गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने 12 साल के अपने बेटे को कथित रूप से नदी में धकेल कर मार डाला। जिसके बाद उसने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को बताया कि उसका बेटा सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, रांदेर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सईद इलयास शेख को 31 अक्टूबर को तापी नदी में अपने बेटे जाकिर को कथित रूप से धकेल दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से उस लड़के को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया और दावा किया कि घरेलू कलह की वजह से जब उसकी पत्नी तीन साल तक अपने मायके रही तब उसका किसी के साथ अवैध संबंध बन गया था।

अधिकारी के मुताबिक शेख ने बताया कि उसने जाकिर की हत्या करने की ठान ली थी क्योंकि जाकिर ने शेख को नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के कथित प्रेमी को अपना पिता स्वीकार किया था। अधिकारी के अनुसार मंगलवार को इस लड़के शव बरामद किया गया जिसके बाद आरोपी केा गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार