अयोध्या: तिजोरी से निकले गहनों से हुआ हनुमान जी का भव्य श्रृंगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम की नगरी में एक तरफ दीपोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ हनुमान जयंती पर श्रद्धालु बजरंगबली की भक्ति में डूबे रहे। इधर, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में हनुमानजी की तिजोरी से आभूषणों को निकालकर उनका भव्य शृंगार किया गया। शहर भर में जगह-जगह पर विशेष अनुष्ठान हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं के …

अयोध्या। राम की नगरी में एक तरफ दीपोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ हनुमान जयंती पर श्रद्धालु बजरंगबली की भक्ति में डूबे रहे। इधर, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में हनुमानजी की तिजोरी से आभूषणों को निकालकर उनका भव्य शृंगार किया गया।

शहर भर में जगह-जगह पर विशेष अनुष्ठान हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं, कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी, स्वाति नक्षत्र, मेष लग्न में पड़ी हनुमान जयंती पर शहर भर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन करने को उमड़ पड़े।

हालांकि मुख्य पूजन रात के ठीक 12 बजे हुआ। इससे पहले अयोध्या स्थित सिद्धपीठ हनुमागढ़ी में वर्ष भर में सिर्फ हनुमान जयंती के दिन खुलने वाली हनुमान जी की तिजोरी से निकलने वाले आभूषणों को साफ किया गया फिर सोना, चांदी व हीरा आदि से बने आभूषणों से हनुमानजी का भव्य शृंगार किया गया। शहर हनुमानजी के भक्तों गीतों की रसधारा में डूबा हुआ था।

 

संबंधित समाचार