रामपुर में वेतन नहीं मिलने पर दिवाली नहीं मनाएंगें समिति कर्मचारी
रामपुर, अमृत विचार। संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के तत्वावधान में जिले की सभी सहकारी समितियों (पैक्स) समिति सचिवों और कर्मचारियों ने विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को भेजे ज्ञापन में सभी पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति नियमित वेतन भुगतान कराए जाने की मांग …
रामपुर, अमृत विचार। संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के तत्वावधान में जिले की सभी सहकारी समितियों (पैक्स) समिति सचिवों और कर्मचारियों ने विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को भेजे ज्ञापन में सभी पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति नियमित वेतन भुगतान कराए जाने की मांग की गई है। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण समिति सचिवों और कर्मचारियों ने दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
विकास भवन पर बुधवार को हुए धरने को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष जयवीरसिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश की समितियां कार्य बहिष्कार पर हैं। जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा और समितियां बंद रहेंगी। सरकार की उपेक्षा के चलते वेतन नहीं मिलने के कारण समिति के सचिवों और कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसलिए समिति सचिवों और कर्मचारियों ने दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। जिला उपाध्यक्ष हरिओम बाबू ने कहा कि बैंक हमें तत्काल ब्याज अनुदान नहीं देता है जोकि, निबंधक के आदेशों की अवहेलना है।
पीसीएफ समितियों को समय से कमीशन, पल्लेदारी, ट्रांसपोर्ट,सुख सुविधा आदि का भुगतान नहीं करती है जिस कारण वेतन बाधित होता है। धरने की अध्यक्षता राजेश कुमार मौर्य ने और संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर विरेंद्र चौहान, विक्रम सिंह, ओमकार सिंह, बाबू सिंह, गेंदन लाल, शाकिर अली, महेश कुमार मौर्य, प्रताप सिंह, दलवीर सिंह, रामवीर सिंह, वीर सिंह, बाबू सिंह, दुर्गा प्रसाद,वीरपाल गंगवार, महेंद्र पाल, कमर रजा खां, खालिद रजा खां, गुड्डू, फिरोज खां आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
