बरेली: सपाईयों ने मनाया ‘किसान स्मृति दिवस’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में सपाईयों ने बुधवार को ‘किसान स्मृति दिवस’ मनाया। कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए किसानों के सर्वमान्य नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा को चुना गया। प्रतिमा पर दीप व मोमबत्ती जलाकर लखीमपुर में हुई …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में सपाईयों ने बुधवार को ‘किसान स्मृति दिवस’ मनाया।

कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए किसानों के सर्वमान्य नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा को चुना गया। प्रतिमा पर दीप व मोमबत्ती जलाकर लखीमपुर में हुई घटना में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा।

सभी ने एक सुर में इस घटना की निंदा की। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव, जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, रविंदर यादव आदि प्रमुख मौजूद रहे।

संबंधित समाचार