बरेली: सर्राफ के घर में घुसकर नौ लाख के जेवर उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्राफ का परिवार सोता रह गया और चोर उनके घर की अलमारियां तोड़कर करीब नौ लाख रुपये का जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है। रहपुरा चौधरी निवासी राशिद खान की सीबीगंज के गोविंदापुर में सर्राफ की …

बरेली, अमृत विचार। सर्राफ का परिवार सोता रह गया और चोर उनके घर की अलमारियां तोड़कर करीब नौ लाख रुपये का जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है।
रहपुरा चौधरी निवासी राशिद खान की सीबीगंज के गोविंदापुर में सर्राफ की दुकान है। मंगलवार रात वह घर में ही सो रहे थे जब वह बुधवार सुबह चार बजे उठे तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे।

लॉकर में रखा सोना व 35 हजार रुपये गायब थे। यह देख वह सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी जब वह बाहर निकले तो देखा कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। राशिद ने बताया कि चोर घर में रखा दो सौ ग्राम सोना, दो लाख रुपये की गांठें और लगभग 35 हजार ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है। हालांकि पुलिस ने शाम तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

मकान में चल रहा था काम
राशिद ने बताया कि उनके घर पर करीब ढाई महीने से काम चल रहा है। उनका मानना है कि हो सकता है कि किसी काम करने वाले ने ही रेकी कर उनके घर में चोरी की। पुलिस राशिद के घर के पास लगे सीसीटीवी को चेक कर चोरों की तलाश कर रही है।

सर्राफ के घर में चोरी हुई है। पुलिस चोरों की तलाश करने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार