आज का राशिफल | 4 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ उत्सव का आनन्द उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। आपकी क्रेडिट पर बहुत से उलझे हुए काम हो जायेंगे। वृष राशि आज आपकी निष्ठा और योग्यता की प्रशंसा होगी। आप अपने काम …

मेष राशि

आज अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ उत्सव का आनन्द उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। आपकी क्रेडिट पर बहुत से उलझे हुए काम हो जायेंगे।

वृष राशि

आज आपकी निष्ठा और योग्यता की प्रशंसा होगी। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से एकाग्र रहेंगे। पहले किये गये श्रम का आज लाभ प्राप्त होगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता आएगी। नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज दूसरों से ज्यादा अपेक्षा रखना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। युवा जातक प्रेम संबंधों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। व्यवसाय में बड़ी साझेदारी करने से आपको बचना चाहिए।

कर्क राशि

आज घर में उत्साह का वातावरण रहने वाला है। घर से दूर जॉब करने वाले लोग छुट्टी ले सकते हैं। रुके हुए काम होने से मन शान्त रहेगा। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे। दोस्तों के साथ छुट्टी का आनन्द लेंगे।

सिंह राशि

आज आर्थिक मामलों में सूझ-बूझकर निर्णय लेंगे। आप तरोताजा महसूस करेंगे। किसी अधिकारी के सहयोग से आपके काम हो सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी सामाजिक मुहिम से जुड़ सकते हैं।

कन्या राशि

आज विवादित मामलों में दखलंदाजी करने से आपको बचना चाहिये। छात्र अपने करियर को लेकर योजना बना सकते हैं। लवमेट्स के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा करेंगे। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा।

तुला राशि

आज धन के नए स्तोत्र विकसित हो सकते हैं। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। गूढ़ विद्याओं को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आपको दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन कम कमजोर रहने वाला है। नजदीकी लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं जिसके कारण आपका मन व्यथित होगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। मन में उमंग-उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि

आज घर में स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे। आपके कार्यों की सभी लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार में बड़ी उपलब्धियां मिलने की संभावना बन रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है।

मकर राशि

आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। स‍ंतान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। आप सुकून और आनन्द की अनुभूति करेंगे।

कुंभ राशि

आज कारोबार में मनोवांछित परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। सरकारी कार्यों में बाधाएं आ सकती है। काल्पनिक विचारों का प्रभाव आपके ऊपर रहेगा। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी अवमानना करते हैं।

मीन राशि

आज कुछ तीखे और मीठे अनुभव एक साथ होंगे। करियर में आपको कुछ साहसिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। छुट्टियां मनाने के लिये कहीं बाहर घूमने जायेंगे। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय का आनन्द उठाएंगे।