हरदोई: पटाखे छुड़ाने के विवाद में 13 साल की लड़की की पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई में पाली थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव में पटाखे छुड़ाने के विवाद में दीपावली की रात कुछ लोगों ने एक 13 साल की लड़की की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली की रात कुछ लोग पटाखे छुड़ा रहे थे, इसी बीच विवाद हो गया। इस पर हमलावरों ने राधा की …

हरदोई। हरदोई में पाली थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव में पटाखे छुड़ाने के विवाद में दीपावली की रात कुछ लोगों ने एक 13 साल की लड़की की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली की रात कुछ लोग पटाखे छुड़ा रहे थे, इसी बीच विवाद हो गया। इस पर हमलावरों ने राधा की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

वहीं सूचना पर पहुंची पाली थाने के रूपापुर चौकी पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया है। मृतका के पिता दिनेश ने गांव के ही तीन लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

संबंधित समाचार