मुरादाबाद : चप्पल में छिपा कर जेल में चरस ले जा रहा युवक गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। जेल में मिलाई करने जा रहा युवक डेढ़ सौ ग्राम चरस के साथ पकड़ लिया गया। युवक ने चरस को चप्पल में छिपा रखा था। उसे तलाशी के दौरान जेल गेट पर ही दबोच लिया गया। आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जेल में मिलाई करने जा रहा युवक डेढ़ सौ ग्राम चरस के साथ पकड़ लिया गया। युवक ने चरस को चप्पल में छिपा रखा था। उसे तलाशी के दौरान जेल गेट पर ही दबोच लिया गया। आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार की दोपहर संभल जनपद की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सीकरी गेट निवासी जावेद पुत्र लियाकत जेल में बंद कासिम से मुलाकात करने के लिए आया था। जेल में अंदर दाखिल होने से पूर्व गेट पर तलाशी ली गई तो जावेद के चप्पल में चरस छिपी मिली। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
