मुरादाबाद : हिमगिरी का युवक रामगंगा नदी में कूदा, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सीएल गुप्ता आई इंस्टिट्यूट के पास रामगंगा नदी में एक युवक कूद गया। उसकी तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को बुलाया जा रहा है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हिमगिरी माता मंदिर के पास निवासी चंद्र किरण पुत्र होरीलाल रामगंगा नदी में कूद गया। नदी किनारे मछली पकड़ रहे लोगों ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सीएल गुप्ता आई इंस्टिट्यूट के पास रामगंगा नदी में एक युवक कूद गया। उसकी तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को बुलाया जा रहा है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हिमगिरी माता मंदिर के पास निवासी चंद्र किरण पुत्र होरीलाल रामगंगा नदी में कूद गया। नदी किनारे मछली पकड़ रहे लोगों ने चंद्र किरण को सोते हुए देखकर शोर मचा दिया।

स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नदी में कूदने वाले युवक की उम्र करीब 26 साल है। उसकी तलाश के लिए पीएसी से गोताखोर बुलाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार