रामपुर : अनवा गांव में लिंटर गिरने से तीन भाई-बहन दबे, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवा में शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त लिंटर का मलबा गिरने से तीन सगे भाई-बहन दब गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अनवा गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू के बेटे बॉबी (10),आकाश (03) एवं बेटी वसुंधरा …

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवा में शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त लिंटर का मलबा गिरने से तीन सगे भाई-बहन दब गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

अनवा गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू के बेटे बॉबी (10),आकाश (03) एवं बेटी वसुंधरा (8) तड़के ही गांव में निकलने वाली प्रभात फेरी में गए थे। प्रभात फेरी से वापस आकर वह अपने घर के बरामदे में बैठ गए। इसी दौरान बारामदे का क्षतिग्रस्त लिंटर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मलबे से तीनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक आकाश की मौत हो गई थी और एक भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस दौरान हादसे में राजेश और उनकी पत्नी किसी तरह बच गए। परिवार के लोग घायल अवस्था में ही बॉबी को आनन-फानन में किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वसुंधरा का गांव में प्राथमिक उपचार करा दिया गया। इस दौरान घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे की खबर पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

अचानक हुए भयानक हादसे से गांव में गम का माहौल है। सूचना पाकर एसडीएम अशोक चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मौके का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजे के लिए रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेजी जा रही है

संबंधित समाचार