नाइजर में इस्लामी आतंकवादियों का आतंक मासूमों पर बरसाई गोलियां 69 लोगों की हत्या की
नियामे (नाइजर)। संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों ने माली की सीमा के पास नाइजर के अशांत क्षेत्र में हमले में 69 लोगों की हत्या कर दी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह बताया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि राजधानी नियामे से उत्तर में करीब 155 दूर बानीबानगोउ में इस सप्ताह …
नियामे (नाइजर)। संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों ने माली की सीमा के पास नाइजर के अशांत क्षेत्र में हमले में 69 लोगों की हत्या कर दी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह बताया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि राजधानी नियामे से उत्तर में करीब 155 दूर बानीबानगोउ में इस सप्ताह यह हिंसा हुई।
मंगलवार को हुए हमले में बानीबानगोउ के मेयर समेत अन्य लोग मारे गए और ग्राम रक्षा समूह के 15 सदस्य घायल हो गए। स्थानीय स्वरक्षा समूह अतिवादियों के खिलाफ लड़ाई में नाइजर की सेना की मदद कर रहे हैं। इस साल नागरिकों पर हमले तेज हुए हैं और इसके लिए इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
जनवरी में दो गांवों पर हमले से शुरुआत हुई थी, जिसमें कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद के महीनों में सिलसिलेवार हमलों में 237 और लोगों की जान गई। हिंसा के कारण नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बाजौम पर दबाव बढ़ गया है जिन्होंने अप्रैल में ऐसे वक्त पद की शपथी ली थी, जब एक दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने सैन्य तख्तापलट को नाकाम कर दिया था।
