संभल : असमोली में डेंगू से छात्र और किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/मढ़न, अमृत विचार। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव डोंडी में डेंगू बुखार से छात्र व किसान की मौत हो गई। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। असमोली ब्लॉक के …

संभल/मढ़न, अमृत विचार। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव डोंडी में डेंगू बुखार से छात्र व किसान की मौत हो गई। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

असमोली ब्लॉक के गांव डौंडी निवासी सुनील कुमार राघव का पुत्र आदित्य राघव उर्म (13) वर्ष कक्षा छह छात्र है। आदित्य को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन आराम न मिलने पर परिजन मुरादाबाद एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां जांच करने पर डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान आदित्य की गुरुवार की सुबह मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव निवासी किसान नितेश पाल सिंह (32) पुत्र रतिभान सिंह को भी एक सप्ताह पहले बुखार आया था और निजी चिकित्सक को दिखाया था। जब ज्यादा हालत खराब हुई तो मुरादाबाद निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां जांच करने पर डेंगू की पुष्टि हुई।

जब ज्यादा हालत खराब हुई तो मुरादाबाद के चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान किसान नितेश पाल सिंह की गुरुवार दोपहर मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि डेंगू से मरने की दो लोगों की जानकारी मिली है। शनिवार को कैंप लगाकर वहां बीमार लोगों की जांच कराकर उनका उपचार कराया जाएगा।

संबंधित समाचार