अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला महिला का शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरबगाव मजरे देवकली गांव में घर के अंदर खून से लथपथ महिला का मिला शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूरबगाव मजरे देवकली निवासिनी हलीमा खातून …

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरबगाव मजरे देवकली गांव में घर के अंदर खून से लथपथ महिला का मिला शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूरबगाव मजरे देवकली निवासिनी हलीमा खातून पत्नी स्वर्गीय नादिर रोज की तरह खाना खाकर सोने के लिए चली गई जहां सुबह देर तक नहीं उठी तो आसपास के लोगों ने जगाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं उठी तो करीब जाकर देखा तो वह खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी, जिसकी जानकारी होने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना मनोज कुमार यादव थाना प्रभारी अरूण कुमार द्विवेदी भारी दलबदल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार