अयोध्या: कवि जमुना उपाध्याय वाणी सम्मान से होंगे अलंकृत
अयोध्या। जिले के श्रेष्ठ कवि और गजलकार जमुना प्रसाद उपाध्याय को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। प्रखर प्रवक्ता के रूप में पहचाने जाने उपाध्याय को मेरठ में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान एक लाख रुपये के वाणी सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। वहीं, वाणी फाउंडेशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक डॉ …
अयोध्या। जिले के श्रेष्ठ कवि और गजलकार जमुना प्रसाद उपाध्याय को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। प्रखर प्रवक्ता के रूप में पहचाने जाने उपाध्याय को मेरठ में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान एक लाख रुपये के वाणी सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
वहीं, वाणी फाउंडेशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक डॉ हरिओम पंवार के अनुसार संस्था विगत वर्षों की तरह इस साल भी स्व. रत्न कुमार प्रेमी की 98वीं जयंती मना रही है। इस मौके पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मेरठ जिले के जीरो माइल स्थित एमजीएम गार्डन में रविवार को दोपहर 2 बजे सुनिश्चित हुए कार्यक्रम में कवियों को आमंत्रित किया गया है।
जिसमें जमुना प्रसाद उपाध्याय, डॉ प्रवीण शुक्ल, सत्यपाल सत्यम, रामायण धर द्विवेदी व श्रीकांत अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त रूप से तय किया है कि इस वर्ष का वाणी सम्मान कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय को दिया जाएगा। उन्हें सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये की राशि, प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्र भी भेंट किया जाएगा।
इससे पहले यह सम्मान से बालकवि वैरागी, कृष्ण मित्र व नरेंद्र मिश्र आदि को सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी और संस्थापक अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम जगदीश मित्तल व मुख्य अतिथि के तौर पर आईजी प्रवीण कुमार व समाजसेवी नीरज मित्तल उपस्थित रहेंगे।
