गोरखपुर पहुंचीं काजल निषाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। समजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचने पर काजल निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अपने स्वागत के दौरान उन्होंने इस बार समाजवादी की सरकार बनने का दावा किया। फिल्मी स्टार व समाजवादी पार्टी की नेता काजल निषाद ने मीडिया से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते …

गोरखपुर। समजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचने पर काजल निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अपने स्वागत के दौरान उन्होंने इस बार समाजवादी की सरकार बनने का दावा किया।

फिल्मी स्टार व समाजवादी पार्टी की नेता काजल निषाद ने मीडिया से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि वो बाबा हैं और अपना पूजा पाठ करें। वहीं जब उनसे सवाल किया गया 2022 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 सालों में किए गए विकास के मुद्दे को लेकर के जनता के बीच कैसे जाएंगी तो उन्होंने कहा कि उन्होंने क्या विकास किया है और कैसा विकास। प्रदेश में जगह-जगह हुई अपराधिक घटनाओं की गिनती करते हुए काजल निषाद ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा 2022 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। यह प्रदेश में ही नहीं विदेशों में भी चर्चा है।

संबंधित समाचार