मुरादाबाद : मीट की दो दुकानों में नकब लगाकर 50 हजार की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में ताड़ीखाना तिराहे के पास मुर्गे की दुकान में नकाब लगाकर चोर करीब 50 हजार का माल समेट ले गए। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। शहर में जेल के पीछे अशोक नगर निवासी सचिन सोनकर की ताड़ीखाना तिराहे पर मुर्गे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में ताड़ीखाना तिराहे के पास मुर्गे की दुकान में नकाब लगाकर चोर करीब 50 हजार का माल समेट ले गए। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
शहर में जेल के पीछे अशोक नगर निवासी सचिन सोनकर की ताड़ीखाना तिराहे पर मुर्गे और बकरे की मीट की दुकान है। शुक्रवार की रात को उनकी दुकान में 18 हजार रुपये नगद रखे थे। 16 देसी मुर्गे दुकान में ही बंद थे।

इसके अलावा डीप फ्रीजर में करीब 10 हजार का बकरे का मीट कटा हुआ रखा हुआ था। इसके अलावा दुकान में अन्य सामान भी था। सचिन ने बताया कि रात को किसी वक्त चोरों ने उसकी दुकान की छत में नकल लगा ली। चोर उसकी दुकान से नगदी समेत करीब 50 हजार का सामान समेट कर ले गए। शनिवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई।

उसकी दुकान से सारा सामान गायब था। उसने आसपास के लोगों से जानकारी करने की कोशिश की। कोई कुछ नहीं बता सका। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। लेकिन, पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। जांच करा रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार