गोरखपुर: नगर निगम की लापरवाही पर दुकानदारों ने जताई नाराजगी, जानें पूरा मामला…
गोरखपुर। जिला मुख्यालय से सटे पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवाई की मंडी भालोटिया मार्केट में दिवाली के मौके पर नगर निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही से सफाई नहीं हुई। जिससे यहां दवाओं की एजेंसी चलाने वाले व्यापारियों ने नगर निगम पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि नगर निगम से चंद कदम की …
गोरखपुर। जिला मुख्यालय से सटे पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवाई की मंडी भालोटिया मार्केट में दिवाली के मौके पर नगर निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही से सफाई नहीं हुई। जिससे यहां दवाओं की एजेंसी चलाने वाले व्यापारियों ने नगर निगम पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बता दें कि नगर निगम से चंद कदम की दूरी पर पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी है, जहां गोरखपुर समेत आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में औषधि व्यापारी भी दवाएं खरीदने आते है। लेकिन दिवाली के एक दिन पहले सफाई न होने के चलते इस मंडी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जबकि पूरे शहरी क्षेत्र में सफाई को लेकर अपनी पीठ थपथपाने वाले नगर निगम ने दिवाली पर स्वच्छता का माखौल उड़ाया है।

दवाई की थोक मंडी होने के नाते यहां पर आए दिन भीड़ होती है। लेकिन गंदगी का ढेर लगने से चारों तरफ बदबू फैल गई है। जिसे लेकर व्यापार सभा के पदाधिकारी समेत दुकानदारों में काफी नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि दिवाली में सभी लोग आश्वस्त थे कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए मार्केट की सफाई करेगा। लेकिन नगर निगम ने सफाई नहीं किया। यहां से हमेशा नगर निगम को फोन करना पड़ता है तब जाकर सफाई की जाती है।

