रायबरेली: इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई कैदी की मौत
रायबरेली। जिला जेल के एक बंदी को बीती रात पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह कैदी के सीने में तेज दर्द उठा और इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र के मुश्रीफ …
रायबरेली। जिला जेल के एक बंदी को बीती रात पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह कैदी के सीने में तेज दर्द उठा और इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र के मुश्रीफ नगर निवासी मोहम्मद शादाब (22) पुत्र मोहम्मद अशरफ रायबरेली जिला जेल में बंद था। उसके ऊपर आईपीसी की धारा 379, 411, 413, 419, 420 के तहत मुकदमा दर्ज था। बीती रात बंदी मोहम्मद शादाब को पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं शनिवार सुबह उसे सीने में भी दर्द की शिकायत हुई। काफी देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। बंदी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
