रायबरेलीः सीआरपीएफ का दीपावली मिलन समारोह, यादें हुई ताजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में शनिवार को सीआरपीएफ का दीपावली मिलन समारोह गोल्डेन लॉन में संपन्न हुआ। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों और उनके परिजनों ने मुलाकात कर साथ कुछ पल बिताए और पुरानी यादों को ताजा किया। बता दें कि पिछले तीन साल से सीआरपीएफ मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए सीआरपीएफ …

रायबरेली। जिले में शनिवार को सीआरपीएफ का दीपावली मिलन समारोह गोल्डेन लॉन में संपन्न हुआ। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों और उनके परिजनों ने मुलाकात कर साथ कुछ पल बिताए और पुरानी यादों को ताजा किया। बता दें कि पिछले तीन साल से सीआरपीएफ मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इसके जरिए सीआरपीएफ जवान साथियों से मिलते हैं और फिर दीपावली की खुशियां मनाते हैं। इस बार भी मिलन समारोह हुआ। जिसमें जवानों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी और अपना अनुभव साझा किया। किसी ने पोस्टिंग पर बात की तो किसी ने परिवार पर। इस तरह कुछ घंटे हंसी खुशी में बिताए गए।

साथ ही अगले साल के लिए यादों को समेटा गया। इसके अलावा सेल्फी भी ली गई और साथ में डिनर किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक सीआरपीएफ जवानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट अब्दुल रहीम, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सिपाही बादल सिंह, सिपाही सत्यम सिंह, सिपाही कमलेश कुमार, सिपाही दीपक कुमार, सिपाही संदीप परिहार, सिपाही शैलेश कुमार, सिपाही वरुण सिंह, सिपाही अपूर्व पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता