अमेरिका: ट्रांसजेंडर अधिकारी के बारे में पोस्ट हटाने के बाद कांग्रेस सदस्य का अकाउंट बहाल हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोर्ट वायन। इंडियाना के एक कांग्रेस सदस्य को अपने कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार को तब जाकर फिर से वापस मिला जब उन्होंने बाइडेन प्रशासन की एक ट्रांसजेंडर अधिकारी के बारे में की गई अपनी एक पोस्ट हटा दी। सोशल मीडिया कंपनी ने उस पोस्ट को अपने नियमों का उल्लंघन करने वाला पाया था। रिपब्लिकन …

फोर्ट वायन। इंडियाना के एक कांग्रेस सदस्य को अपने कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार को तब जाकर फिर से वापस मिला जब उन्होंने बाइडेन प्रशासन की एक ट्रांसजेंडर अधिकारी के बारे में की गई अपनी एक पोस्ट हटा दी। सोशल मीडिया कंपनी ने उस पोस्ट को अपने नियमों का उल्लंघन करने वाला पाया था। रिपब्लिकन सांसद जिम बैंक्स ने कहा कि उन्होंने 19 अक्टूबर की एक पोस्ट हटाने की ट्विटर की मांग मान ली।

बैंक्स की पोस्ट डॉ. राशेल लेविन के ‘यूनाइटेड स्टेट्स पब्लिक हैल्थ सर्विस कमीशन्ड कोर’ में चार सितारा अधिकारी बनने के बारे में थी। ट्रांसजेंडर लेविन देश की सहायक स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। अमेरिका के सर्जन जनरल ने लेविन को पदोन्नति की बधाई दी थी, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बैंक्स ने लिखा था, ”पहली महिला चार सितारा अधिकारी की उपाधि एक पुरुष को मिल गई।” इस पोस्ट को हटा दिया गया और बैंक्स के अकाउंट को 23 अक्टूबर को ट्विटर के नियमों के अनुसार बंद कर दिया गया।

सोशल मीडिया वेबसाइट के नियमों के अनुसार ट्रांसजेंडर लोगों को निशाना बनाते हुए उनकी लैंगिक पहचान के बारे में पोस्ट करने पर रोक है। ट्विटर के प्रवक्ता ट्रेनटन केनेडी ने कहा कि बैंक्स ने यह स्वीकार किया कि उनके ट्वीट ने नियमों का उल्लंघन किया जिसके बाद वह एक वीडियो पोस्ट कर पाए जिसमें कहा गया ”मैं लौट आया”। उन्होंने कहा, ”इसका मतलब है कि उन्होंने उल्लंघन करने वाला ट्वीट हटा दिया इसलिए उनका अकाउंट चालू हो गया।”

संबंधित समाचार