रामपुर: शिशु सदन पर डीएम का छापा, 12 कर्मचारी मिले नदारद
रामपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ को शिशु सदन के औचक निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के छापे से शिशु सदन में तब हड़कंप मच गया और भारी अव्यवस्थाएं मिली। जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव को चेतावनी नोटिस जारी करने …
रामपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ को शिशु सदन के औचक निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के छापे से शिशु सदन में तब हड़कंप मच गया और भारी अव्यवस्थाएं मिली। जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
राजकीय जुल्फिकार इंटर कालेज के निकट स्थित शिशु सदन में बच्चों की देखभाल के दृष्टिगत की जाने वाली कार्यवाही, सुरक्षा हेतु जरूरी प्रबंध और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए शिशु सदन में व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग में उदासीनता बरतने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा शिशु सदन अधीक्षक के रूप में कार्यभार देख रहे कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए विभाग को पत्र प्रेषित करने के लिए भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने किचन में जाकर साफ सफाई और मेन्यू के अनुसार तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। परिसर में स्थित शौचालय में गंदगी मिलने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षक की फटकार लगाई। बच्चों की देखभाल में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि वे बच्चों की देखभाल के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझें।
