अमेरिका ने इराकी प्रधानमंत्री के आवास पर हुए हमले की निंदा की
वाशिंगटन। अमेरिका ने इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के आवास पर हुए हमले की निंदा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने जानकारी दी। प्राइस ने एक बयान में कहा कि इराकी प्रधानमंत्री अल-कादिमी के आवास पर ड्रोन के माध्यम से हमला किया गया। इस हमले में प्रधानमंत्री को कोई नुकसान नहीं …
वाशिंगटन। अमेरिका ने इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के आवास पर हुए हमले की निंदा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने जानकारी दी। प्राइस ने एक बयान में कहा कि इराकी प्रधानमंत्री अल-कादिमी के आवास पर ड्रोन के माध्यम से हमला किया गया। इस हमले में प्रधानमंत्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
हम इस हमले की कड़ी निन्दा करते हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इराकी सुरक्षा बलों की संपर्क में रहकर हमले की जांच में मदद की पेशकश की है। रविवार तड़के इराकी प्रधानमंत्री के आवास को लक्ष्य कर एक कत्यूषा रॉकेट छोड़ा गया। हमले में श्री अल-कदीमी मामूली रूप से घायल हो गये और उन्हें तत्काल अस्प्ताल ले जाया गया। ड्रोन हमले में उनके कई सुरक्षा अधिकारी भी घायल हुए हैं।
यह भी पढ़े-
कजाकस्तान में खदान में मीथेन गैस विस्फोट, छह की मौत, दो घायल
