गोंडा: मूर्ति विसर्जन करने गए तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत
गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के लिए गए तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने रविवार को बताया कि कस्बा बाजार से माता लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिये गये थे। इसी दौरान सचिन वर्मा(22) निवासी …
गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के लिए गए तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने रविवार को बताया कि कस्बा बाजार से माता लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिये गये थे।
इसी दौरान सचिन वर्मा(22) निवासी इटहिया नवी जोत, कमलेश पाठक (29) और रुपेश यादव (12) भैयकपुरवा गांव के पास मूर्ति विसर्जन करते समय पोखरे में जा गिरे और गहरे पानी मे चले जाने से लापता हो गये। उन्होंने बताया कि गोताखारों की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह तीनों युवकों के शव तलाश कर लिये गये। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
