बाराबंकी: सपा की कार्यकारणी बैठक में अश्वनी शर्मा को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दिल्ली स्थित सपा के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में डॉ. राममनोहर लोहिया के सहयोगी व वरिष्ठ समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा के भतीजे अश्वनी शर्मा उर्फ शिवा को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। रविवार को दिल्ली स्थित सपा के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित …

बाराबंकी। दिल्ली स्थित सपा के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में डॉ. राममनोहर लोहिया के सहयोगी व वरिष्ठ समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा के भतीजे अश्वनी शर्मा उर्फ शिवा को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

रविवार को दिल्ली स्थित सपा के केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में अश्वनी शर्मा उर्फ शिवा को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। यह मनोनयन सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने किया।

बताते चलें कि राजनीतिक घराने से संबंध रखने वाले अश्वनी शर्मा ने बड़े पिता राजनाथ शर्मा से समाजवाद का ककहरा सीखा। वह छात्र जीवन में राजनीतिक सक्रियता के दौरान समाजवादी संघर्षो से जुड़े। विगत कई सालों से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव पहुंचा रहे हैं। उनके मनोनयन से समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर उमानाथ यादव, अमित चौधरी, मो. आफाक, दानिश सिद्दीकी, शिवम शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, राजेश यादव सहित कई लोगों ने बधाई दी।

संबंधित समाचार