पीलीभीत: महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा
बरखेड़ा, अमृत विचार। घर के बाहर बैठी महिला को गांव का एक युवक डरा धमकाकर गन्न के खेत मेें ले गया।वहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। कुंडल और नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना क्षेत्र …
बरखेड़ा, अमृत विचार। घर के बाहर बैठी महिला को गांव का एक युवक डरा धमकाकर गन्न के खेत मेें ले गया।वहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। कुंडल और नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच नवंबर की शाम को वह मकान के बाहर बैठी हुई थी। इस बीच गांव का ही एक युवक वहां आया और धमकाते हुए खेत में ले गया। वहां डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आराेप है कि घर पर बेटे द्वारा रखे गए 10500 रुपये और कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़िता ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई बालकराम ने बताया कि तहरीर मिली है। सत्यता जानने के लिए जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
