सीतापुर: बालामऊ-बुढ़वल रूट पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, रेल यातायात प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बालामऊ से आ रही मालगाड़ी की एक बोगी रविवार को रामकोट रेलवे स्टेशन यार्ड के पास पटरी से उतर गई। जिससे इस रूट पर चलने वाली गाड़ियां प्रभावित हो गईं। इसकी खबर लगते ही रेलवे विभाग बोगी को पटरी लाने की कोशिशों में जुट गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बोगी के बेपटरी …

सीतापुर। बालामऊ से आ रही मालगाड़ी की एक बोगी रविवार को रामकोट रेलवे स्टेशन यार्ड के पास पटरी से उतर गई। जिससे इस रूट पर चलने वाली गाड़ियां प्रभावित हो गईं। इसकी खबर लगते ही रेलवे विभाग बोगी को पटरी लाने की कोशिशों में जुट गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बोगी के बेपटरी होने से एक पैसेंजर ट्रेन प्रभावित हो गई है। कार्य चल रहा है। शीघ्र ही रेल ट्रैक को चालू करा दिया जाएगा।

दरअसल एक मालगाड़ी रविवार को बालामऊ से सीतापुर आ रही थी। जब यह मालगाड़ी रामकोट रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास पहुंची, तभी मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। जिससे मालगाड़ी का संचालन थम गया। आनन फानन में इसकी जानकारी रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी गई। अफसरों ने जानकारी होते ही पटरी से उतरी बोगी को ट्रैक पर लाने की तैयारियों में जुट गए। बोगी से बेपटरी होने से कुछ ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। सिटी रेलवे स्टेशन मास्टर अविनाश शास्त्री ने बताया कि एक मालगाड़ी बालामऊ से रामकोट आ रही थी।

इस मालगाड़ी की एक बोगी रामकोट रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास पटरी से उतर गई है। एक पैसेंजर ट्रेन प्रभावित हुई है। 4:25 बजे पैसेंजर ट्रेन सीतापुर आती है। बालामऊ से पैसेंजर ट्रेन सीतापुर आ रही थी। मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरने के चलते पैसेंजर ट्रेन को मिश्रिख में रोक दिया गया है। ट्रैक क्लियर होने वाला है। आधा घंटे में पैसेंजर ट्रेन आ जाएगी। पैसेंजर चलाने के लिए मालगाड़ी की बोगी के पार्ट बदल कर लाइन क्लियर कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार