रामपुर में 64 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 64 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। स्वार रोड स्थित फिजिकल कालेज के महात्मा गांधी स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आगमन से अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री का उड़नखटोला …

रामपुर, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 64 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। स्वार रोड स्थित फिजिकल कालेज के महात्मा गांधी स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आगमन से अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री का उड़नखटोला अपराह्न 2:30 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से महात्मा गांधी स्टेडियम तक 5 मिनट में पहुंचेगा। प्रशासन ने पुलिस लाइन से महात्मा गांधी स्टेडियम तक के मार्ग को चकाचक करा दिया है। इसके लिए पूरे जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से करीब 300 सफाईकर्मी बुलाकर लगाए गए इसके अलावा जिला पंचायत राज विभाग के 400 कर्मचारी लगाए गए हैं।

नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। मुख्यमंत्री नवीन मंडी रामपुर और बिलासपुर के पांच हजार एमटी गोदाम, पुलिस लाइन में महिला हास्टल, शाहबाद में आईटीआई, मिलक मे नसीराबाद में गो सरंक्षण केंद्र, स्वार में पुनर्गठन पेयजल योजना, बिलासपुर में सौ बेड के अस्पताल का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके अलाव स्वार, बिलासपुर, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर और मिलक में 64 करोड़ योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

संबंधित समाचार